बड़सर.पालमपुर
में 850 कनाल जमीन प्रदेश के एक मंत्री ने एक फर्म के नाम से खरीदी है। अब
भाजपा यह बताए कि यह फर्म कहां की है? किसने इस भूमि के लिए राशि दी है?
यही नहीं आरटीआई के तहत सूचना ली गई है जिसमें जो 100 गाड़ियां खरीदी गई
हैं.
उनकी प्रदेश में वास्तविक कीमत 6 लाख है लेकिन ये गाड़ियां 12 लाख में मध्य
प्रदेश से खरीदी गईं। अटल स्वास्थ्य योजना के तहत करोड़ों रुपए का घोटाला
हो रहा है। ये आरोप हिलोपा के संस्थापक महेश्वर सिंह ने बणी में कार्यकर्ता
सम्मेलन के दौरान कहे।
भाजपा व्यापारियों की पार्टी महेश्वर ने कहा कि भाजपा अब अटल बिहारी
वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी या जेटली की पार्टी नहीं है बल्कि व्यापारियों
और भ्रष्टाचारियों की पार्टी बन कर रह गई है। बड़सर विस क्षेत्र में एक
हजार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 21 मई को युवा ब्रिगेड
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी,
जिसमें प्रदेश सरकार को जेपी प्रकरण पर बर्खास्त करने की मांग की जाएगी।
महेश्वर सिंह का कहना है कि 15 मई के बाद चुनाव आयोग से पार्टी को चुनाव
चिन्ह मिल जाएगा। नगर निगम के चुनाव में पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं
उतारा गया है।
जेपी को दी मंजूरीमहेश्वर का कहना है कि जेपी कंपनी को एनओसी भाजपा सरकार ने 2008 में थर्मल प्लांट लगाने के लिए क्यों दी।
इसका जवाब मुख्यमंत्री भी नहीं दे पा रहे हैं।
क्रिकेट का मैदान शिमला में कहीं भी बनाया जा सकता था। अनाडेल सेना से सरकार क्यों लेना चाहती है।