फतुहा बनेगा लेदर हब 10 हजार को रोजगार

पटना।
राजधानी से सटे फतुहा इंडस्ट्रीयल एरिया में चमड़ा उद्योग का हब स्थापित
होगा। इसका शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। मुंबई के
चमड़ा उद्यमियों के संगठन अपर्णा इंडस्ट्रीयल प्रमोशन काउंसिल द्वारा
स्थापित हो रहे लेदर हब में 600 उद्यमी पूंजी निवेश करेंगे। शुभारंभ के
मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हब में सैकड़ों लेदर फैक्ट्रियां लगेंगी और
दस हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।








उन्होंने कहा कि बेहतरीन चमड़ा बिहार का होता है और उद्योग चल रहा है मुंबई
में। अब बदले माहौल में मुंबई के चमड़ा उद्यमी बिहार आ रहे हैं। नीतीश
कुमार ने कहा कि बिहार के लोग इसकी कारीगरी में भी परिपक्व हैं। इस मौके पर
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओपी
साह, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष केपीएस केशरी, प्रदूषण नियंत्रण
बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष सिंह, चमड़ा उद्यमी तबरेज रबड़ वाला, तुषार जैन,
अनवर कमाल, इफ्तिखार अहमद, बिहार फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष
रविशंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।








गंगा की रेत पर बनेगा बेहतरीन टाउनशिप








गंगा की धार बदलने से बनी घाटी में मुंबई के आर्किटेक्ट हाफिज कांट्रैक्टर
की मदद से शानदार टाउनशिप बसेगा। इसकी परिकल्पना को मौखिक हरी झंडी देते
हुए सीएम ने कहा कि हाफिज ने उन्हें सुंदर ले आउट दिया है। सीएम ने कहा कि
हाफिज कांट्रैक्टर ने मुंबई जैसे शहर में बेहतरीन मकान बनाए हैं। गंगा की
रेत पर प्रस्तावित टाउनशिप का क्षेत्रफल लगभग सत्रह सौ एकड़ होने का अनुमान
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *