बिलासपुर. रतनपुर
के दोनासागर निवासी एक परिवार ने सरपंच व कुछ महिलाओं के खिलाफ कलेक्टर से
शिकायत की है। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि सरपंच ने बिना जानकारी
दिए घर तोड़ दिया है। इससे परिवार सड़क पर आ गया है। उन्होंने एसपी से
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रतनपुर के दोना सागर मोहदा में गंगाबाई गोड़ पति बीरबल गोड़ का घर है।
गंगाबाई के दो बच्चे हैं, जिसमें एक 3 वर्ष का दूसरा 9 माह का है। वह
रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करती है। ३क् मार्च को रोज की तरह वह अपने पति के
साथ काम पर गई थी।
शाम को मजदूरी के बाद गंगाबाई पति के साथ घर आई तो उन्होंने पाया कि घर
टूटा है। दरअसल पहले से ही गांव के सरपंच और यहां रहने वाली कुछ महिलाएं यह
चाहती थी गंगाबाई और उसका परिवार गांव छोड़कर चले जाएं। इस मामले में
सरपंच और महिलाओं ने कई बार उसे गांव से निकल जाने की धमकी भी दी थी। लेकिन
उसने गांव छोड़ने से इंकार कर दिया था।
घटना के दिन गंगाबाई अपने पति के साथ काम पर गई थी। इस अवसर का फायदा उठाते
हुए सरपंच ने मकान तोड़वा दिया। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत रतनुपर
थाने में की, लेकिन अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है।
पीड़ित ने ३ अप्रैल को एसपी रतनलाल डांगी को मामले की जानकारी से अवगत
कराते हुए ज्ञापन सौंपा है, जिसमें बताया गया है कि वह मजदूरी कर अपने
परिवार चलाती है। उसने कर्ज लेकर घर का निर्माण कराया था। उसके दो छोटे
बच्चे हैं। तपती गर्मी में वह बच्चों को लेकर कहां जाएं। महिला ने एसपी से
न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।