रायपुर. सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद बाजार में खाद्य पदार्थो के दाम लगातार बढ़ रहे है।
दो महीने में इनके दाम 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं। चावल, दाल, तेल के दाम तो
बढ़े ही, सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। व्यापारियों की मानें तो
आने वाले दिनों में दाम और बढ़ने की संभावना है। खाद्य तेल व्यापारी
प्रशांत धाड़ीवाल का कहना है कि सोयाबीन शिकागो से, वनस्पति घी मलेशिया,
सनफ्लावर यूरोप से और सरसो तेल देश के कुछ प्रदेशों से आता है। विदेशों में
तेल के दाम बढ़े हैं, इस वजह से इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
धान के कटोरे में चावल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। दो महीने पहले
एचएमटी चावल 24 रुपए किलो था वह बढ़कर 30 रुपए किलो हो गया है। चावल के
व्यापारी रमेश मेघानी का कहना है कि धान की बोआई किसानों ने कम की है।
दूसरी ओर खपत बढ़ रही है, इस वजह से चावल के दाम बढ़ रहे हैं। पिछले दो
महीनों में ये 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
इसी तरह सोयाबीन, वेजीटेबल, सनफ्लावर, सरसों आदि खाद्य तेलों के दाम में भी
दो महीने में प्रति टिन 16 किलो 200 रुपए का अंतर आया है। सरसो तेल 1130
रुपए प्रति टिन 16 किलो के डिब्बे का दाम बढ़कर 1330 रुपए हो गया है।
सोयाबीन प्रति टिन 16 किलो का डिब्बा 1030 से बढ़कर 1230 हो गया है। देशी
और काबुली चने के दाम बढ़े हैं। देशी चना दो महीने पहले 30 रुपए किलो था आज
बढ़कर 36 रुपए हो गया है। इसी तरह काबुली चना 74 से बढ़कर 87 रुपए हो गया
है।
दूध भी महंगा, 2-3 दिनों में दही व घी भी महंगा करने की तैयारी
रायपुर सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ ने भी अपने देवभोग ब्रांड के दूध की कीमत
रविवार से बढ़ा दी। संघ के अध्यक्ष रसिक परमार ने बताया कि देवभोग
स्टैंडर्ड की कीमत प्रति पैकेट (500 एमएल) बढ़ाई गई है। बाकी केटेगरी के
दूध एक रुपए प्रति पैकेट महंगा किया गया है। रविवार से लागू दरों के अनुसार
देवभोग स्टैंडर्ड अब 17 रुपए पैकेट, टोंड 15 रुपए और डबल टोंड 13.50 रुपए
प्रति पैकेट मिलेगा। संघ दही, मठा और घी की कीमतों में भी वृद्धि करने जा
रहा है।
नई दरें दो से तीन दिनों के अंदर घोषित कर दी जाएंगी। संघ का कहना है कि
/> इनपुट कास्ट बढ़ने की वजह से मूल्य वृद्धि करनी पड़ी। अमूल ने भी अपने दूध
की कीमत आज से ही बढ़ा दी। उसका दूध 40 रुपए लीटर हो गया है। अमूल गोल्ड का
पैकेट अब 19 रुपए की जगह 20 रुपए पैकेट (500 एमएल), अमूल ताजा 14.50 की
जगह 15 रुपए, अमूल स्लिम एंड ट्रिम के 500 एमएल के पैक की कीमत 50 पैसे
बढ़ाई गई है। 200 मिली का पैक पहले की तरह 5.50 रुपए में ही मिलेगा। माना
जा रहा है कि बाजार के दो बड़े खिलाड़ियों द्वारा दूध की कीमत बढ़ाए जाने
के बाद दिनशा और लोकल दूध उत्पादक भी कीमत बढ़ा सकते हैं।