सकरा (मुजफ्फरपुर), निप्र : सरकारी जमीन की आस लगाए 18 महादलितों का
इंतजार मंगलवार को तब खत्म हो गया जब उन्हें जमीन की रजिस्ट्री के कागजात
मिले। रजिस्ट्री कार्यालय में तीन डिसमिल जमीन के कागज को पाकर उनके हाथ
नीतीश सरकार को शुक्रिया को उठ गए। जानकारी के अनुसार सीओ नरेंद्र कुमार ने
अशोक मांझी,ननन माझी, रविन्द्र माझी, विपत मांझी, रीना देवी, लक्ष्मी
देवी, दिनेश माझी, राजेश राम, रिंकु देवी, पिंकी देवी, समुद्री देवी, लाल
बाबू राम, वि. बघनगरी की लाल परी देवी, मंजू देवी, जलेश्वरी देवी, राज
किशोर माझी, उपन माझी, जलेवी देवी को जमीन के कागजात दिये। जिसे देखते ही
सभी के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इस मौके पर मुखिया राजेश कुमार ललन व
भू-स्वामी कामेश्वर मिश्रा, राम रेखा मिश्रा, अवधेश मिश्रा, चितरंजन
मिश्रा ने इन सभी को मिठाई खिलाई। रीना देवी, लतमी देवी बस इतना ही कह सकी
की वह सास ससुर के झोपड़ी मे किसी तरह अपनी जिंदगी काट रही थी। मगर, अब वह
इस जमीन पर अपना घर बनाकर चैन से जिंदगी गुजारेगी। मौके पर हलका कर्मचारी
अश्विनी कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभूशरण मिश्रा, मनीष कुमार, धमेंद्र
ठाकुर आदि भी मौजूद थें।