राशन घोटाला : संपत्ति की जांच करेगी विजिलेंस

शिमला.
करोड़ों रुपए के राशन घोटाले में विजिलेंस ने खाद्य आपूर्ति निगम के
अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। विजिलेंस अधिकारियों
ने अब इसके आगे इस पूरे मामले में पूछताछ और रिकॉर्ड जब्त करने के लिए जांच
की प्लानिंग तैयार कर ली है।












रुपए के दाल घोटाले में विजिलेंस ने पूछताछ का दौर शुरू कर दिया है। ब्यूरो
की जांच टीम ने संदेह के घेरे में आए प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के कुछ
अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस
जल्द ही कुछ अधिकारियों की संपत्ति का रिकॉर्ड भी खंगाल सकती है। जिन
अधिकारियों और कर्मचारियों पर शक है उनका रिकॉर्ड भी जब्त किया जा रहा है।
छानबीन के दौरान कुछ जगह जांच टीम के हाथ कुछ साक्ष्य भी हाथ लगे हैं।








यह भी माना जा रहा है कि जांच टीम ने जल्द ही संदेह के घेरे में आए
अधिकारियों और कर्मचारियों के बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे। आने वाले दिनों
में विजिलेंस टेंडर करने वाली कंपनियों के अधिकारियों को पूछताछ के लिए
बुला सकती है और वहां का रिकॉर्ड भी जब्त करेगी। हालांकि विजिलेंस के
अधिकारी इस बात का खुलासा नहीं कर रहे हैं कि निगम के कितने अधिकारी और
कर्मचारी इस घोटाले में संलिप्त हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *