दुनिया की दस बड़ी खबरों में अन्ना का आंदोलन भी

न्यूयॉर्क. टाइम
मैग्जीन ने साल 2011 की विश्व की सबसे बड़ी खबरों की सूचि प्रकाशित की है।
इस सूची में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को भी शीर्ष दस
खबरों में जगह मिली है। इस सूची में अरब स्प्रिंग और ओसामा बिन लादेन की
मौत की खबर को शीर्ष पर रखा गया है।

टाइम मैग्जीन ने 54 श्राणियों में राजनीति, मनोरंजन, व्यापार, खेल और पॉप कल्चर की टॉप दस खबरों की सूची प्रकाशित की है।

शीर्ष दस समाचारों में अन्ना हजारे के दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए
अनशन की खबर भी है। इसे ‘अन्ना के अनशन ने भारत को हिलाया’ शीर्षक से
प्रकाशित किया गया है।

इस खबर के बारे में टाइम मैग्जीन ने लिखा, जिस साल में दुनिया भर में
विरोध प्रदर्शन हुए उसमें असंतोष का सबसे असरदार प्रदर्शन भारत में हुआ,
जहां देश के सत्तारूढ़ गठबंधन के कई बड़े नेता भ्रष्टाचार के मामलों में
फंसे।

अन्ना हजारे के आंदोलन, जिसमें कई शहरों में एक साथ विरोध प्रदर्शन हुए,
से सरकार पर देश के प्रधानमंत्री समेत बड़े नेताओं के खिलाफ जांच करने और
भ्रष्टाचार के मामलों में सजा देने में सक्षम मजबूत लोकपाल बनाने के लिए
दवाब बना।

74 वर्षीय अन्ना हजारे के आंदोलन को भारत के मध्यमवर्ग से मिला अपार
समर्थन दुनिया के सबसे बड़े प्रजातंत्र के लोगों की महत्वकांक्षाओं और
निराशाओं को  दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *