पटना।
बिहार में विकास के आंकड़े को चुनौती दे रहे भाकपा माले के महासचिव दीपंकर
भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि
नीतीश जनता को फर्जी आंकड़ों का झुनझुना पकड़ा रहे हैं। बिहार के युवाओं
और मजदूरों का पलायन नहीं रुका है।
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मंगलवार को दीपंकर खेत मजदूर सभा के
चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि न तो यहां
लोगों को रोजगार मिल रहा और ना ही संसाधनों की व्यवस्था सरकार कर पा रही
है। केन्द्र सरकार की तरह बिहार सरकार ने भी मुख्य आधार कृषि को तोड़ने की
साजिश रची है। उद्योगों के नाम पर खेती की जमीनों का अधिग्रहण कर किसानों
को विस्थापित किया जा रहा है।
सरकार की साजिश के आगे किसानों और मजदूरों को संगठित हो कर लड़ाई लड़नी
होगी। सम्मेलन में आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड,
पंजाब, त्रिपुरा, उड़ीसा, राजस्थान और बिहार के प्रतिनिधि शामिल हुए।