आठ हजार क्विंटल धान की खरीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चालू विपणन मौसम के दौरान अब तक आठ हजार
क्विंटल से अधिक धान की खरीददारी हुई है। राज्य में खरीफ मौसम की यह
खरीददारी इस महीने की पाच तारीख से शुरू हुई है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहा बताया कि राज्य सरकार द्वारा
किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए लगभग साढ़े तीन माह तक
चलने वाला विशेष खरीद अभियान पाच नवंबर से शुरू कर दिया गया है। राज्य में
अब तक आठ हजार क्विंटल से ज्यादा धान की आवक दर्ज की गई है।

राज्य की एक हजार 333 प्राथमिक सहकारी समितियों के एक हजार 883 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी आगामी 15 फरवरी 2012 तक होगी।

अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के दौरान विशेष रूप से जिन इलाकों
में धान की जल्दी पकने वाली किस्मों की कटाई हो गई है, वहा के किसानों में
काफी उत्साह देखा गया है। अनेक क्षेत्रों में धान की फसल अभी पकने की
तैयारी में है। आने वाले दिनों में इसकी कटाई और मिंजाई शुरू होने पर खरीदी
केंद्रों में आवक और बढे़गी।

उन्होंने बताया कि धान खरीदी अभियान के पहले दिन पाच नवंबर को राज्य के
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक जितिन कुमार
ने रायपुर जिले के धरसीवा विकासखंड के ग्राम सारागाव, माठ, कुरेठा,
विकासखंड पलारी के ग्राम खरोरा तथा बलौदाबाजार विकासखंड के अनेक धान खरीद
केंद्रों का अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *