मुंबई.
अल्पसंख्यक बहुल शहरी क्षेत्रों की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए राज्य
सरकार ने 2 करोड़, 33 लाख रुपए की मंजूरी दी है। इसमें गड़चिरोली, देसाईगंज
और बुलढाणा की जलगांव जामोद नगरपालिका शामिल हैं। यह जानकारी मंगलवार को
अल्पसंख्यक विकास विभाग के मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने दी।
अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं पर यह निधि खर्च की जाएगी।
बिजली, पानी, शौचालय, सड़क, गटर, पावर ब्लाक, बहुउद्देशीय सभागृह
(शादीखाना) और कब्रिस्तान जैसी सुविधाओं पर यह राशि खर्च की जाएगी। श्री
खान के अनुसार इस संबंध में सरकारी आदेश जारी कर दिया गया है।
विदर्भ में गड़चिरोली नगरपालिका और देसाईगंज नगरपालिका को 10-10 लाख रुपए
वितरित किए जाएंगे। बुलढाणा जिले की जलगांव (जामोद) नगरपालिका के लिए 9.97
लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। इसमें तीन महानगरपालिका और कुल 14
नगरपालिकाएं शामिल हैं।