नयी
दिल्ली/पटना. योजना राज्य मंत्री अश्विनी कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा में
बताया कि दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय बिहार में प्रति व्यक्ति आय से सात
गुना अधिक है। प्रश्नकाल के दौरान अश्विनी कुमार ने पूरक प्रश्नों के जवाब
में कहा कि दिल्ली में वर्ष 2010-11 के दौरान प्रति व्यक्ति आय ।,35,814
रुपए थी जबकि बिहार में प्रति व्यक्ति आय 20,069 रुपए थी।
उन्होंने बताया कि 11वीं पंचवर्षीय योजना के पहले चार सालों के दौरान बिहार
में प्रति व्यक्ति सालाना औसत आय 18.4 फीसदी थी जबकि दिल्ली का आंकड़ा
14.66 फीसदी था।
‘असमान आर्थिक विकास एक सच्चाई है’
अश्विनी कुमार ने कहा असमान आर्थिक विकास एक सच्चाई है और इसके समाधान की
जरूरत है। उन्होंने राम जेठमलानी के पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि
संप्रग सरकार की नीतियों की वजह से देश ने अब तक की सर्वाधिक विकास दर
हासिल की और इसी वजह से ही शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में
संसाधनों का अधिक आवंटन हुआ।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समग्र, तीव्र, सतत और अच्छी आर्थिक वृद्धि हासिल करना है।