लोकसभा में पेश हुआ लोकपाल बिल

भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुप्रतीक्षित लोकपाल विधेयक आज लोकसभा में पेश किया गया। यह बिल स्टैं‌डिंग कमेटी के पास भेज दिया गया है। सरकार के लोकपाल बिल में प्रधानमंत्री को उनके कार्यकाल के दौरान इसके दायरे से बाहर रखा गया है, लेकिन सभी भूतपूर्व प्रधानमंत्री इसके दायरे में हैं।

अन्‍ना ने बिल की प्रतियां जलाईं
अन्ना हजारे ने आज सरकारी लोकपाल बिल की प्रतियां जलाईं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है। यह बिल आम लोगों के खिलाफ है। अन्ना हजारे के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। अन्ना और उनके अन्य सहयोगियों ने प्रधानमंत्री को भी इसके दायरे में लाने की मांग की है।

भाजपा ने जताया विरोध
इधर भाजपा ने भी कहा है कि वह प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में रखने के पक्ष में है। पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने कहा कि इसके अन्य पहलुओं के बारे में भाजपा अपनी राय सदन में चर्चा के दौरान रखेगी। कैबिनेट ने लोकपाल विधेयक के सरकारी मसौदे को 28 जुलाई को स्वीकृति दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *