आना-जाना और खाना महंगा : आदिल हसन

 

रांची.महंगाई
की मार से आमजन तो पहले से ही त्रस्त थे, अब केंद्र सरकार द्वारा डीजल,
रसोई गैस और केरोसिन के दाम बढ़ाने से उसके माथे पर चिंता की लकीरें और बढ़
गई हैं.जल की कीमत में तीन रुपए की वृद्धि का असर दिखने लगा है।


दूसरे राज्यों से पंडरा बाजार मंडी पहुंचने वाले ट्रकों का भाड़ा बढऩे वाला है।


दूरी के हिसाब से ट्रक भाड़ा एक हजार से चार हजार तक बढऩे की संभावना है।
बढ़े भाड़े का ही असर है कि नासिक का प्याज रांची पहुंचना बंद हो गया है।
आटा, चावल, घी, तेल, चीनी और बेसन जैसी आवश्यक चीजों के दाम दो से तीन
दिनों में प्रति किलो 50 पैसे से एक रुपए बढ़ जाएंगे। इसके अलावा रसोई गैस,
ऑटो किराया, केरोसिन और सब्जियां खरीदने में लोगों को रोजाना 50 से 100
रुपए अधिक खर्च करने होंगे।




कितना बढ़ सकता है ट्रक भाड़ा




कहां से कहां पहले संभावित




रांची से दिल्ली 28,800 31,200




रांची से एमपी 19,200 21,000




रांची से छत्तीसगढ़ 20,000 22,500




रांची से महाराष्ट्र 48,000 53,000




रांची से राजस्थान 35,000 39,000




रांची से बंगाल 10,000 12,000




भाड़ा 16 टन वाले ट्रक के हिसाब से (रुपए) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *