मुजफ्फरनगर/चंडीगढ़. पश्चिमी
उत्तर प्रदेश के किसान और भाकियू नेता महेंद्र सिंह टिकैत का बोन कैंसर के
कारण रविवार को निधन हो गया। 76 वर्षीय टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन का
नेतृत्व किया था। वे पिछले एक साल से बोन कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। यह
जानकारी भाकियू के महासचिव और उनके पुत्र राकेश टिकैत ने दी।
पीएम मनमोहन सिंह के अलावा मुख्यमंत्री मायावती, जद (यू) नेता शरद यादव,
भाजपा नेता राजनाथ सिंह आदि ने टिकैत के निधन पर शोक जताया है। टिकैत का
जन्म 1935 में मुजफ्फरनगर जिले के सिसोली गांव में हुआ था। उन्हें विरासत
के रूप में जाटों की बलियान खाप का नेतृत्व मिला था।
टिकैत को किसानों के समर्थन में आंदोलन चलाने के लिए जाना जाता है। उधर,
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि टिकैत एक लोकप्रिय
किसान नेता थे। टिकैत को हमेशा एक महान किसान नेता के रूप में याद किया
जाता रहेगा।