अन्‍ना के पास हजारों, शांति भूषण करोड़ों के मालिक

नई
दिल्‍ली. लोकपाल विधेयक पर गठित समिति में शामिल अन्ना हजारे व चार अन्य
सदस्यों ने समिति की पहली बैठक से पहले अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक
कर दिया है। अन्ना हजारे के पास तीन प्लॉट और 68,688 रुपये हैं। समिति के
सह अध्यक्ष शांति भूषण 111 करोड़ रुपये और करोड़ों की अचल संपत्ति के मालिक
हैं। समिति में वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी (अध्यक्ष), पूर्व कानून मंत्री
शांति भूषण (सह-अध्यक्ष), कानून मंत्री वीरप्पा मोइली, गृहमंत्री पी.
चिदंबरम, मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
सलमान खुर्शीद, अन्ना हजारे, एडवोकेट प्रशांत भूषण, सामाजिक कार्यकर्ता
अरविंद केजरीवाल, पूर्व जस्टिस एन. संतोष हेगड़े शामिल हैं।

समिति में शामिल सिविल सोसाइटी के सदस्यों की संपत्ति का ब्योरा

शांति भूषण : चल संपत्ति : 111.73 करोड़

अचल संपत्ति : नोएडा में तीन, दिल्ली, इलाहाबाद और बेंगलुरू में एक-एक मकान, नोएडा और रूड़की में कृषिभूमि।

अन्ना हजारे : चल संपत्ति : 68,688.36 रुपए

अचल संपत्ति : 2.53 हैक्टेयर जमीन।

प्रशांत भूषण : चल संपत्ति : 2.22 करोड़

अचल संपत्ति : दिल्ली में दो मकान, हिमाचल में कृषि भूमि, इलाहाबाद में पैतृक मकान

अरविंद केजरीवाल : चल संपत्ति : 33,700 रुपए

अचल संपत्ति : दिल्ली में मकान (55 लाख)

संतोष हेगड़े : चल संपत्ति : 31.73 लाख

अचल संपत्ति : 1.50 करोड़

(15 अप्रैल को जारी)

समिति में शामिल केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा

प्रणब मुखर्जी : चल संपत्ति : 49.44 लाख रुपए

अचल संपत्ति : कोलकाता-दिल्ली में एक-एक फ्लैट, बीरभूम में कृषि भूमि

पी. चिदंबरम : चल संपत्ति : 4.48 करोड़

अचल संपत्ति : 5.33 करोड़

कपिल सिब्बल : चल संपत्ति : 6.68 करोड़

अचल संपत्ति : 19.63 करोड़

वीरप्पा मोइली : चल संपत्ति : 13.25 लाख

अचल संपत्ति : 2.48 करोड़

सलमान खुर्शीद : चल संपत्ति : 82.49 लाख

अचल संपत्ति : 82.00 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *