मुरैना/ग्वालियर.
मुरैना जिले में खदान माफिया के बीच जंग खूनी हो गई है। सोमवार को बानमोर
के समीप कोठे का पुरा में दो पक्षों के बीच एक घंटे तक हुई फायरिंग के
दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गई।
गोलीबारी खदान पर ही हुई और इसमें दो अन्य गंभीर घायल भी हुए हैं।
जानकारी
के मुताबिक कोठे का पुरा निवासी सरदार सिंह गुर्जर व पंचम सिंह के बीच
खदान को ही लेकर पुरानी अदावत है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे दोनों पक्षों
में विवाद हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। फायरिंग में सरदार सिंह पक्ष के
मेहताब सिंह पुत्र सरदार सिंह, दशरथ सिंह की मौत हो गई।
वहीं
रुस्तम सिंह पुत्र सरदार सिंह व लीलाधर पुत्र सरदार सिंह गंभीर रूप से घायल
हो गए। इनमें से रुस्तम सिंह को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है।
वहीं पंचम सिंह पक्ष के गिर्राज पुत्र पंचम की भी गोली लगने से मौत हो गई।
पुलिस क्रास प्रकरण दर्ज कर रही है।
एक घंटे तक चलीं गोलियां
कोठे
का पुरा में एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच गोलियां चलीं। एक घंटे तक चली
गोलियों की आवाजों से पूरा गांव गूंजता रहा। जब दोनों पक्षों के लोग हताहत
हुए तब कहीं फायरिंग रुकी।
हालांकि सूचना मिलते ही बानमोर, नूराबाद व रिठौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया।