कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को पुटकी बलिहारी श्रमिक कल्याण केन्द्र में
संपन्न हुआ। मजदूरों की मांगों एवं किसानों को हक दिलाने को ले प्रबंधन के
विरुद्ध फरवरी माह तक आंदोलन का शंखनाद करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष राज किशोर महतो ने संगठन को मजबूत बनाने
पर बल दिया। कोल इंडिया प्रबंधन की मजदूर और किसान विरोधी नीति के कारण
मजदूरों का शोषण बढ़ता जा रहा है। किसानों को उनकी जमीन का सही मुआवजा दिए
बिना जमीन ली जा रही है। झाकोश्रयू पूरे बीसीसीएल में किसानों और मजदूरों
को एक जुट कर जोरदार आंदोलन करेगा। महामंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि
मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर बीसीसीएल के सभी क्षेत्रीय कार्यालय पर
एक दिवसीय धरना देंगे। जेके झा, शंकर किशोर महतो, बबलू मोदक, मोहन महतो,
महेन्द्र महतो, फूल चंद महतो, बबलू मोदक, मोहन महतो, वासुकी नाथ लाला, सपन
बाउरी, गणेश महतो, प्रकाश नोनिया थे।
धूमधाम से होगी मां देशवाली की पूजा
पुटकी : मां देशवाली पूजा समिति की बैठक सोमवार को कच्छी बलिहारी में
हुई। 17 फरवरी को मां देशवाली का जागरण एवं 18 फरवरी को देशवाली मेला सह
काड़ा पूजा आयोजन का निर्णय लिया गया। पूजा मेटी का गठन किया गया। जितेन्द्र
महतो अध्यक्ष, कमलेश महतो सचिव, संतोष महतो कोषाध्यक्ष चुने गए। रति लाल
महतो, भानू प्रताप महतो, देवी लाल महतो, राकेश महतो को मेला का प्रभार
सौंपा गया।
झाकोमयू के अध्यक्ष बने डेगलाल
पुटकी : पुटकी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में झारखंड कोलियरी
श्रमिक यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष राज किशोर महतो ने बीसीसीएल जोन
कमेटी की घोषणा की। डेगलाल महतो अध्यक्ष ,प्रकाश नोनिया कार्यकारी
अध्यक्ष ,अशोक महतो,सहदेव बाउरी उपाध्यक्ष ,जेके झा महामंत्री, महेन्द्र
महतो, दुर्गानन्द झा सचिव,शंकर किशोर महतो कोषाध्यक्ष बनाए गए।