जयपुर.
प्रदेश में कृषि के आधुनिकीकरण और कृषि सुधारों के प्रोजेक्ट पर वल्र्ड
बैंक से 900 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
वर्ल्ड बैंक के भारत में कृषि विकास समन्वयक सेर्विएन कार्विन ने बुधवार को
मुख्य सचिव एस.अहमद और आला अफसरों के साथ प्रोजेक्ट पर चर्चा की। इस
प्रोजेक्ट पर वर्ल्ड बैंक सिद्धांतत: सहमत हो गया है।
कुछ औपचारिकताओं के बाद इसको मंजूरी मिलना तय माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट
के तहत वर्ल्ड बैंक की सहायता से प्रदेश में कृषि के आधुनिकीकरण,
मार्केटिंग, कृषि में पानी का बेहतर और वैज्ञानिक विधियों से प्रयोग,
किसानों को बाजार से सीधे जोड़ने सहित कई काम होंगे।