बिहार की मदद करेगा विश्व बैंक, देगा 4,500 करोड़

पटना।
विश्व बैंक और बिहार सरकार के बीच बुधवार को आपदा प्रबंधन क्षेत्र में एक
समझौता हुआ। इस समझौते के तहत विश्व बैंक ने प्रदेश को 4,500 करोड़ रुपये
की मदद को स्वीकृति दी है। इसमें 1,000 करोड़ रुपये कोसी क्षेत्र के
पुर्नस्थापना के लिए होंगे।


समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के बाद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विश्व बैंक के अध्यक्ष राबर्ट बी़ जोलिक ने एक
संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया। जोलिक ने कहा कि यह बिहार के
साथ नए रिश्ते की शुरुआत है, जबकि नीतीश ने इसके लिए विश्व बैंक के अध्यक्ष
को धन्यवाद दिया।


गौरतलब है कि वर्ष 2008 में कोसी में आई बाढ़
से करीब 33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। विश्व बैंक द्वारा दी गई
मदद राशि से एक लाख घर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 290 किलोमीटर सड़क और 90
पुल-पुलियों का निर्माण कराया जाएगा, 50 हजार लोगों को आजीविका के साधनों
से जोड़ जाएगा ताकि वे खुद को कर्ज मुक्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *