हरियाणा. सर्दी
का कहर बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार
को जानलेवा सर्दी से 11 लोगों की मौत हो गई। हिसार, पानीपत और रोहतक में
तीन लोग सर्दी सहन नहीं कर पाए और दम तोड़ गए।
भिवानी में सर्दी से बचने के लिए लगाया गया हीटर ही दो मासूमों की जान ले
गया। वहीं, यमुनानगर के रादौर में पति-पत्नी और फतेहाबाद के टोहाना में चार
युवकों को बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने का खामियाजा जान देकर चुकाना
पड़ा। ठंड बर्दाश्त नहीं होने पर उनके पास अंगीठी जलाने के अलावा चारा नहीं
था। मगर बंद कमरे में उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पाई और सभी की मौत हो गई।
ठंड ने ली तीन की जान
पानीपत/हिसार.कड़ाके की सर्दी ने रविवार को तीन लोगों की जान ले ली। रोहतक,
पानीपत और हिसार में एक-एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। हरियाणा में
सर्दी से अब तक 13 लोग जान गवां चुके हैं। रोहतक रेलवे स्टेशन पर शनिवार
रात ठंड में एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। जीआरपी कर्मियों ने प्रारंभिक
कार्रवाई करने के बाद शव को पीजीआई भेज दिया।
पानीपत के गांव बापौली में 55 वर्षीय किसान नफे सिंह और आदमपुर हिसार
निवासी रामबृज (75) की भी ठंड से मौत हो गई। रामबृज के बेटे बलमा ने बताया
कि वह रविवार सुबह पिता को चाय देने गया तो वह ठंड में अकड़े हुए थे।
परिवार के अन्य लोगों ने आग जलाकर उनकी ठंड दूर करने के कोशिश की, मगर कोई
असर नहीं हुआ। उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में उन्होंने
उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हीटर से झुलसे दो मासूम
चरखी दादरी. बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए लगाए गए हीटर ने उनकी जान ले
ली। इमलोटा गांव में करंट लगने पर दो भाइयों डेढ़ वर्षीय विनय व सवा माह के
हर्ष की मौत हो गई। चरणसिंह ने दोनों को चारपाई पर लिटाने के बाद हीटर ऑन
कर दिया था। हर्ष का हाथ हीटर से छू गया। चिल्लाने पर जैसे ही विनय ने उसे
पकड़ा तो वह भी हीटर की चपेट में आ गया।
पति-पत्नी का दम घुटा
रादौर (यमुनानगर). धुएं से दम घुटने और बाद में आग लगने से पति-पत्नी की
मौत हो गई। घटना रादौर की जस्सी कालोनी में हुई। राकेश (30) पत्नी ज्योति
के साथ सात माह से कालोनी में रह रहा था। दोनों पति पत्नी कमरे में अंगीठी
जलाकर फोलिंडग पर सोए थे। फोलिंडग पर पराली भी बिछाई गई थी। अंगीठी जली
होने से दोनों का दम घुट गया। अंगीठी की आग से परालीमें आग लग गई। और
दंपती भी जिंदा जल गए।
अंगीठी से चार की मौत
टोहाना (फतेहाबाद). बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोए चार युवकों की दम घुटने
से मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई थे। घटना टोहाना के ब्लू सफायर
होटल में घटी। होटल मालिक राधेश्याम गर्ग ने बताया कि नेपाल के हरीश मोहरा
(28), उसका भाई लक्ष्मण (19), नरेश मोहरा (18) व नवीन (25) होटल में वेटर
थे। रविवार सुबह 8 बजे जब वे होटल पहुंचे तो चारों में से कोई दिखाई नहीं
दिया। कमरा न खुलने पर छत पर जाकर देखा तो एक कमरे से धुआं निकल रहा था।
पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में बेड और कपड़ों में आग
लगी हुई थी और चारों बेसुध थे। उनकी दम घुटने से मौत हो गई।