बेतिया (प.च.)। जिले में इंदिरा आवास मद में एक-एक प्रखंड को करोड़ों में
राशि आवंटित की गयी है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2010-11 के नौ माह बीतने के
बावजूद कई प्रखंडों में खर्च लाखों में ही हुए हैं। गरीबी उन्मूलन की दिशा
में चलाये जा रहे इस कार्यक्रम को सफलता नहीं मिल सकी है। जिला पदाधिकारी
डा. बी. राजेन्दर ने प्रखंड बगहा-एक एवं दो के प्रखंड विकास पदाधिकारी से
कम राशि खर्च करने को लेकर स्पष्टीकरण की मांग की है। बीडीओ के नाम से जारी
आदेश के अनुसार बगहा एक प्रखंड के जिम्मे इंदिरा आवास के मद में 15 करोड़
31 लाख रुपए थे। इसमें 26 लाख 40 हजार रुपए ही व्यय हो सके। इसके अनुसार
चालू माह में कुल 88 यूनिट इंदिरा आवास का वितरण किया गया। जबकि बगहा दो
प्रखंड के जिम्मे पहले से 19 करोड़ 22 लाख पडे़ थे। चालू माह में 39 लाख 60
हजार रुपए हीं खर्च हुए, जिसके तहत 132 यूनिट इंदिरा आवास का वितरण किया जा
सका। बता दें कि इंदिरा आवास के मामले में असंतोषजनक स्थिति को देखते हुए
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 24 दिसम्बर को विशेष शिविर का आयोजन किया गया
था। विशेष शिविर में अधिक से अधिक इंदिरा आवास के वितरण करने की हिदायत दी
गयी थी। दो प्रखंडों की स्थिति असंतोषजनक रही। बगहा दो में 48 प्रतिशत एवं
बगहा एक में 27 प्रतिशत हीं उपलब्धि रही। इन प्रखंडों के अलावा इंदिरा
आवास की राशि जहां ज्यादा अवशेष बची वहां के बीडीओ पर नाराजगी व्यक्त की
गयी है। साथ ससमय लक्ष्य पूरा करने का आदेश दिया गया है।