बल्लभगढ़. ऊंचा
गांव में मजदूरी के पैसे मांगने गए युवक की चार लोगों ने पीट-पीटकर हत्या
कर दी। शहर थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के पिता की शिकायत पर चार
लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिटी थाना पुलिस में गढ़खेड़ा गांव निवासी धर्मपाल ने कहा है कि उनका 24
वर्षीय बेटा सुरेश एसजीएम नगर स्थित एसएनटी सर्विस सेंटर पर नौकरी करता था।
शुक्रवार सुबह वह घर से बाइक पर ड्यूटी गया था। रात को वह घर नहीं पहुंचा
तो परिजनों को चिंता हुई। शनिवार सुबह करीब आठ बजे उनके पड़ोसी चमन के पास
बल्लभगढ़ से किसी ने फोन कर बताया कि सुरेश मृत अवस्था में ऊंचा गांव के
निकट दौलत कालोनी में सतीश के घर के सामने पड़ा है। उसके शरीर पर चोट के
निशान हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया।
धर्मपाल का आरोप है कि सुरेश ने दो वर्ष पहले सतीश के पास काम किया था।
इसका पैसा उसने नहीं दिया था। सुरेश पैसे मांगने के लिए रात को उसके घर गया
था। वहां पैसे न देकर सुरेश की सतीश व उसके परिजनों ने जमकर पिटाई की,
जिससे उसकी मौत हो गई। धर्मपाल की शिकायत पर पु्लिस ने सतीश व उसकी पत्नी
सरिता, बेटा भूपेंद्र और सतीश के मामा चंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया
है।