रायपुर ! देवभोग थाना अन्तर्गत ग्राम सरईपाली निवासी एक
किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश गांव के ही पास स्थित एक
पेड़ पर लटकी पाई गई। बताया जा रहा है किसान कर्ज में डूबा हुआ था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के लोगों ने कल अनुज यादव (45 वर्ष)
की लाश सरईपाली गांव से लगे खेत में स्थित एक पेड़ पर देखी। गांव वालों को
जैसी ही खबर लगी घटना स्थल पर हुजूम लग गया था। तुरंत घटना की खबर थाने में
दी गई। बताया जा रहा है कि अनुज यादव ने अपनी 3 एकड़ जमीन एक व्यक्ति के
पास गिरवी रख दी थी। यह जमीन साल भर के लिए गिरवी रखी थी। यह भी जानकारी
मिली है कि मृतक किसान ने बैल जोड़ी, गाड़ी एवं अन्य कृषि उपयोगी यंत्रों
को खरीदने के लिए बैंक से ऋण लिया था। कर्ज में डूबने का कारण पत्नी की
लंबी बीमारी और उसमें लगा पैसा बताया जा रहा है। इन सभी कर्जों से किसान की
माली हालत खराब हो गई थी वह कर्ज से छुटकारा पाने तथा गृहस्थी चलाने को
लेकर बहुत यादा चिंतित रहता था। वह मवेशियों को चराने खेतों की ओर निकला
था। देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। गांव के ही
नजदीक उसका शव पेड़ पर लटका मिला गमछे को फंदा बनाकर फांसी पर झूल रहा था।
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। मर्ग कायम कर शव
पंचनामा कार्रवाई के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की
विवेचना कर रही है उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।