अस्पताल का हालः भूख से मरी महिला से कुत्तों ने मिटा ली भूख

पखांजूर. देश में लोगों को
दो वक्त की रोटी निश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा कानून की कितनी जरूरत
है इसका अंदाजा छत्तीसगढ़ की एक खबर से लग सकता है। एक सरकारी अस्पताल
परिसर में महिला की भूख से तड़प कर मौत हो गई। भूख से मरी महिला के शव से
आवार कुत्तों ने अपनी भूख मिटा ली।


शनिवार रात छत्तीसगढ़ के
कांकेर जिले के सिविल अस्पताल पखांजूर के बरामदे में एक अज्ञात महिला ने दम
तोड़ दिया। हद तो तब हो गई जब उस शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच दिया।


इस घटना से अस्पताल में लावारिस शवों की सुरक्षा कितनी पुख्ता
है इसकी पोल खुल गई। अज्ञात महिला के मृत्यु का कारण कुत्तों द्वारा जीते
जी नोचा जाना है या कुछ और यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।


प्राप्त
जानकारी के अनुसार अज्ञात महिला विगत 15 दिनों से सिविल अस्पताल में बने
बरामदे में रह रही थी। खाना न मिलने से महिला ने अस्पताल परिसर में ही दम
तोड़ दिया।


शनिवार की सुबह जब अस्पताल आए मरिजों ने छत विछत शव
देखा तब अस्पताल स्टाफ को इसकी सूचना दी। इसके बाद ही महिला के शव को कफन
नसीब हो पाया।


इस संबध में सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. देंवेंद्र
कुमार सिन्हा ने बताया कि वार्ड में सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था है। बरामदे
में अंधेरा रहता है इस कारण किसी को दिखाई नहीं दिया। महिला की मृत्यु
बीती रात हुई है। मृत्यु का कारण विसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही पता
चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *