खेती के लिए आधुनिक विधि अपनाएं:प्रतिभा

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने मंगलवार को कहा कि कृषकों को आधुनिक तकनीक अपना कर कृषि उत्पादन बढ़ाना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा शामिल किए गए हरित क्रांति से बहुत लाभ मिला है।

श्रीमती पाटिल किसानों और महिलाओं की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा
सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसानों को साधन स्रोतों
को और अधिक उपलब्ध कराना होगा क्योंकि किसान ही खाद्य सुरक्षा की प्रमुख
कड़ी हैं।

उन्होंने महात्मागांधी के ग्रामीण विकास की दूरदृष्टि पर बातचीत करते
हुए कहा यदि सरकार ग्रामीण इलाके में लघु उद्योग को बढ़ावा दे तो इससे गांव
से शहर की ओर पलायन को रोका जा सकता है।

पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा पंचायती राज संस्थानों में महिला आरक्षण के
संबंध में उन्होंने कहा कि पंचायती राज में ग्रामीण महिलाओं को 33 प्रतिशत
आरक्षण की सुविधा है। इसके अलावा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए संसद
और राज्य विधानसभा में भी महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए।

राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में स्वयं सहायमता महिला समूहों की तारीफ
करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भी विभिन्न क्षेत्रों में महिला समूह काम
करके योजनाओं का फायदा ले रही हैं। सरकार द्वारा जारी की गई योजनाओं का लाभ
महिलाओं को लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *