भुवनेश्वर। राज्य में आ रहे बाढ़, तूफान, सूखा जैसे प्राकृतिक आपदा के
चलते कृषि उत्पादन काफी कम होने की बात कृषि मंत्री ड.दामोदर राउत ने कही
है।
विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान विधायकों के प्रश्न का उत्तर
देते हुए मंत्री श्री राउत ने कहा कि 2007-08 में राज्य में 510.22 लाख टन
धान उत्पादन हुआ था, जबकि 2008-09 में बाढ़, सूखा जैसे प्राकृतिक आपदा के
चलते 453.65 लाख टन धान सप्लाई हो पाया। 2009-10 में कम बारिश के चलते
451.92 लाख मैट्रिक टन धान उत्पादन हो पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य
सरकार कृषि तथा किसानों के विकाश के प्रति अधिक ध्यान दे रहे है। इस हेतु
किसानों को रिआयत दर पर बीज आपूर्ति के साथ-साथ विभिन्न जमीन में जल सिंचाई
व्यवस्था करने के लिए कई कदम उठाया गया है। किसानों को कम व्याज दर में
बैंकों से ऋण उठाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि
जात द्रव्यों के उत्पादन बढ़ाने तथा कृषि कार्य में अत्याधुनिक व्यवस्था
प्रयोग करने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिए जाने के साथ इन्हे विभिन्न
कृषि कार्य के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है।