जालंधर/लुधियाना/अमृतसर। प्रदेश में गर्मी के कहर के चलते अलग-अलग
स्थानों पर आठ लोगों की मौत हो गई।
अमृतसर के थाना अनगढ़ क्षेत्र में गर्मी के कारण एक व्यक्ति ने दम तोड़
दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 50 के आसपास है।
अमृतसर के ही कत्थूनंगल में हरनेक सिंह उर्फ शामू नामक युवक के अंतिम
संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रही महिला ज्ञान कौर पत्नी स्व. अजीत
सिंह निवासी कत्थूनंगल की लू लगने से मौत हो गई।
उधर, गढ़शंकर के निकट गांव साधोवाल के निकट खेतों में एक व्यक्ति का शव
मिला है जिसकी आयु करीब 40-42 वर्ष है। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति की
मौत गर्मी से हुई है।
इसी प्रकार कपूरथला के थाना फत्ताूढींगा के गांव उच्चा बेट में उत्तार
प्रदेश से आए एक मजदूर राजेश कुमार, निवासी गांव राजपुरा, थाना सीतापुर ने
भी गर्मी के कारण दम तोड़ दिया। फत्ताूढींगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
लिए सिविल अस्पताल कपूरथला भेज दिया है।
लुधियाना में थाना कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह रेखी सिनेमा के पास से
एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। उसकी भीषण गर्मी के चलते मौत हो गई।
दूसरी घटना में थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया के
लिंक रोड से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार उक्त
व्यक्ति की मौत गर्मी के कारण हुई है।
जालंधर शहर में भी सोमवार को गर्मी के चलते दो लोगों की मौत हो गई।
पहला शव कंपनी बाग चौक के पास बरामद हुआ। मृतक की पहचान जसवीर निवासी ब्यास
के रूप में हुई है। इसी तरह माडल हाउस के सी ब्लाक में एक व्यक्ति का शव
मिला है।