जयपुर, जासंकें : जोधपुर में मंगलवार को सुबह रियायती दर पर बीज की मांग
करे रहे किसानों और पुलिस में लाठी-भाटा जंग हुई, जिसमें करीब एक दर्जन
लोग घायल हो गए। घायलों को जोधपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। किसान रियायती दर पर बीज नहीं मिलने को लेकर आंदोलन कर रहे थे।
किसानों ने मुख्य बाजार में पड़ाव डाल रखा था। वहां किसानों से बातचीत के
लिए पहुंचे अधिकारियों की उनके साथ तकरार हो गई और किसानों ने पथराव शुरू
कर दिया। इस पर पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां चलाईं।
दोनों पक्षों में यह जंग करीब आधा घंटा तक चली।