नई
दिल्ली। देश में रबी फसल में हुई गेहूं की बंपर पैदावार सरकार के लिए
समस्या बनती जा रही है। इसका भंडारण उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। यही वजह
है कि अब वह गेहूं आयात पर कर लगाने पर विचार करने लगी है। ऐसा करके वह
गेहूं के बढ़ते स्टाक पर अंकुश लगाना चाहती है।
गेहूं आयात पर कर लगाने के लिए इस महीने मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक
होने की उम्मीद है। मई तक देश में गेहूं का स्टाक 3 करोड़ 8 लाख टन था।
जबकि इसके लिए 40 लाख टन का लक्ष्य रखा गया था।