रबूपुरा, संस : यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा गांवों में लगाए जा रहे
मुआवजा शिविरों पर किसान उंगुली उठाने लगे हैं। इससे परेशान किसानों ने
बुधवार को निलौनी गांव में पंचायत हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए अखिल
भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष नत्थीराम शर्मा ने कहा कि बार-बार चेतावनी
के बावजूद प्राधिकरण अपने रवैये में सुधार नहीं कर रहा है। मुआवजा बांटने
की प्रक्रिया में सोमवार को निलौनी गांव में शिविर लगा, लेकिन कर्मचारियों
ने एक भी किसान की समस्या नहीं सुनी। उन्होंने किसानों को प्राधिकरण
कार्यालय पर आने को कहा। उन्होंने कहा कि 7 फीसदी विकसित जमीन किसानों को
नहीं दी जा रही। इसके अलावा अधिग्रहण में विस्थापितों के परिजन को नौकरी
भी नहीं दी जा रही। इन सभी समस्याओं को लेकर किसानों में रोष है। नत्थीराम
शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्दी समाधान नहीं हुआ, तो
आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में विकल, कालूमति, चंद्रशेखर, हरवीर भाटी आदि
ने भी अपने विचार व्यक्त किए।