हरियाणा में गोत्र विवाद उग्र रूप धारण करता जा रहा है। खाप-पंचायतों की
जाट समाज संगठनों को इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी के बाद
अब किसान संगठन आमने-सामने हो गए हैं।
भारतीय किसान यूनियन व अखिल भारतीय किसान सभा में विवाद गहरा गया है।
बुधवार को सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णस्वरूप गोरखपूरिया ने कहा कि
भाकियू अध्यक्ष महेन्द्र सिंह टिकैत ने हरियाणा आकर गोत्र विवाद भड़काया
तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टिकैत गोत्र विवाद
को बेजा तूल देने के महापंचायतें कर रहे हैं,इसे बर्दाश्त नहीं किया
जाएगा।
इधर,अखिल भारतीय जाट स्वाभिमान संगठन की 20 जून के बाद दिल्ली की सीमाएं
सील करने की चेतावनी के बाद राज्य सरकार कड़ा रुख करने के मूड में है।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भास्कर को बताया कि इस मामले में
पूरी तैयारी है, कानून केसाथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।