लखनऊ, 11 मई : बकाया मानदेय दिये जाने और बंद हुई कार्ययोजना को
पुनर्विचार कर उसे चालू किये जाने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों
की संख्या में किसान मित्रों ने मंगलवार को शहीद स्मारक पर धरना दिया।
किसान मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित धरने को प्रदेश अध्यक्ष
सरोज दीक्षित ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान मित्रों को 14
महीने का बकाया मानदेय न मिलने से उनके समाने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है
और पारिवारिक हालत दयनीय हो गई है। श्री दीक्षित ने मांगों के सम्बंध में
वर्ष 2009 में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव शैलेश कृष्ण से हुई वार्ता को
अमल में लाने की मांग की। किसान मित्रों ने कहा कि बकाया मानदेय न मिला तो
बुधवार से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इसके बावजूद अनदेखी की गई तो किसान
मित्र गुरुवार को नदी में कूदने के लिए विवश हो सकते हैं। धरने में प्रमोद
यादव, अनिल त्रिपाठी, बनी सिंह, राजकुमार, विनोद पटेल और दिनेश मिश्र सहित
कई अन्य जिलों के किसान मित्र शामिल हुए।