पटना।
बिहार के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती धूप के कारण तपिश बढ़ती जा रही
है। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया
गया।
पिछले 10 दिनों से राज्य के करीब सभी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 40-
41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। गया जिला बिहार का सबसे
ज्यादा गर्म क्षेत्र बना हुआ है, जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.8
डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।