सीतामढ़ी। जिले के रून्नीसैदपुर प्रखंड के मानिकचक उतरी पंचायत के
हरसिंगपुर टोले में गरीबी की आग ने दो बेटियों की जिंदगी निगल ली। सरकार
के शिक्षा को पेट से जोड़ने की कवायद में छिपा छेद उजागर हो गया है।
विद्यालय शिक्षा समिति व शिक्षक की लापरवाही से दो छात्राओं की जान गई। इस
इलाके में मिड-डे की बागडोर विधालय शिक्षा समिति के हाथों है। ग्रामीण
रामचरण मंडल ने बताया कि स्कूल के करीब ढ़ाई सौ बच्चों ने खाना खाया। पहले
ही कौर ने बच्चों को खाने नहीं दिया। लेकिन गरीब संगीता व नीलू के पेट में
लगी भूख की आग ने गंध व बदबू के बावजूद भोजन निगलने को विवश कर दिया। उसे
क्या पता कि वह भोजन के नाम पर जहर निगल रही है। आखिर वही हुआ। घटना के
बाद गांव में हरकंप मच गया। अफरा तफरी के बाद प्रशासन हरकत में आयी। डीएम
विमलानंद झा, एसपी अनवर हुसैन, एसडीओं भरत झा, बीडीओ निरोज कुमार भगत,
थानाध्यक्ष मो. गफ्फार, सिविल सर्जन डा. वीके प्रसाद मेडिकल टीम के साथ
गांव पहुंचे। जिला प्रशासन की तत्परता व स्वास्थ्य महकमा की चुस्ती काबिले
तारीफ रही। डीएम ने गांव के दौरा के बाद सदर अस्पताल पहुंच कर आक्रांत
बच्चों का हाल-चाल पूछा। और चिकित्सकों से इलाज में किसी भी तरह की कोताही
पर कड़ी सजा की बात कही।