इरोम शर्मिला फिर गिरफ्तार

इंफाल।
मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला को बुधवार रात फिर गिरफ्तार कर लिया
गया। शर्मिला पिछले नौ सालों से मणिपुर में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून
हटाने की मांग को लेकर आमरण अनशन करती आ रही हैं।

शर्मिला को सोमवार को ही रिहा किया गया था। लेकिन, रिहाई के बाद वह
फिर से पोरोमपेट इलाके में भूख हड़ताल पर बैठ गईं। इस जगह पर पहले ही पिछले
कई महीनों से शर्मिला बचाओ समिति भूख हड़ताल पर बैठी है। अधिकारिक सूत्रों
ने यहां बताया कि शर्मिला को फिर जी.एन. अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार शर्मिला की हालत ठीक है।

उल्लेखनीय है कि असम राइफल्स द्वारा इंफाल एयरपोर्ट क्षेत्र में कथित
मुठभेड़ में नौ नागरिकों को मार गिराने के बाद शर्मिला 2 नवंबर 2002 से भूख
हड़ताल कर रही हैं। शर्मिला के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश करने का मामला भी
दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *