आधुनिक तकनीक से लैस होंगे देश के 725 डाकघर

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र : केंद्रीय संचार
एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि देश में ऐरो
प्रोजेक्ट के तहत अगले वित्त वर्ष में 725 डाकघरों को आधुनिक तकनीकी से
लैस करने की योजना है। इसमें अजमेर जिले के 23 डाकघर हैं। केंद्रीय संचार
राज्य मंत्री शुक्रवार को अजमेर जिले के किशनगढ़ में ऐरो प्रोजेक्ट के तहत
एक लाख की अधिक लागत से आधुनिकीकृत किशनगढ़ सिटी डाकघर के लोकर्पण समारोह
को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने देश की डाक सेवा को जनता की जरूरतों के
अनुरूप बनाने के लिए एरो प्रोजेक्ट योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत तीन
चरणों में देश के एक हजार डाकघरों का कायाकल्प कराया जाएगा। डाकिये को जो
पहले शहर व गांव में सम्मान मिलता था उसके गौरव को और बढ़ाया जाएगा।

धिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर संचार सेवाओं को सुदृढ़ किया
जाएगा। यह प्रयास होंगे कि कंप्यूटर का बटन दबाते ही जनता को तत्परता से
सेवाएं उपलब्ध हों। समारोह को किशनगढ़ के विधायक नाथूराम सिनोदिया ने
संबोधित किया और डाक सेवाओं को आधुनिकीकृत बनाने की सराहना की।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एस गोरियार ने बताया कि दूसरे चरण में अजमेर,
किशनगढ़, बिजयनगर एवं पुष्कर के डाकघर आधुनिकीकृत किए जा चुके हैं। अगले
चरण में अंराई, नसीराबाद, ब्यावर, पीसांगन, केकड़ी, भिनाय, मांगलियावास एवं
सरवाड़ के डाकघर लिए जाएंगे। अजमेर के पोस्ट मास्टर जनरल बीएम त्रिपाठी ने
सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *