रांची। नक्सल समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार गंभीर है। इसके लिए
केन्द्र ने राज्य सरकार पर दबाव बनाते हुए उसे हर संभव मदद करने का
आश्वासन दिया है। केन्द्र के दबाव को देखते हुए संभव है कि इस समस्या को
दूर करने के लिए जल्द ही बड़ा व साझा आपरेशन चलाया जाए। पुलिस सूत्रों ने
बताया कि इसके लिए एयरफोर्स की भी मदद ली जा सकती है। एक कंपनी एयरफोर्स
झारखंड को भेजी जा सकती है। इसकी तैयारी गोपनीय ढंग से चल रही है। अगर ऐसा
हुआ तो झारखंड में नक्सलियों के लिए विरुद्ध अब तक का यह सबसे बड़ा आपरेशन
हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि एक कंपनी एयरफोर्स के लिए सारे इंतजाम
किए जा रहे हैं। संभव है कि इनके साथ हेलीकाप्टर की सेवा भी उपलब्ध कराई
जाए। माना जा रहा है कि यह नक्सलियों से आर पार की लड़ाई हो सकती है। जिस
तरह से नक्सलियों द्वारा पुलिस पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, उससे सभी
लोग चिंतित हैं। केंद्र सरकार व राज्य सरकार की तरफ से बराबर नक्सलियों से
वार्ता की पेशकश की जा रही है, किन्तु अबतक इस दिशा में किसी तरफ से कोई
पहल नहीं की जा सकी है। जबकि, नक्सलियों के हमले तेज होते जा रहे हैं।