हर व्यक्ति को दो वक्त की रोटी प्राथमिकता

रांची। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिबू सोरेन ने बुधवार को कहा
कि समाज के सबसे निचले तबके तक शासन को पहुंचाना और हर व्यक्ति को दो वक्त
की रोटी के साथ काम उनकी प्राथमिकता है। पेट में अनाज और खेत में पानी
उनकी पहली प्राथमिकता है। यह हो जाएगा, सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

[गरीबों का कल्याण प्राथमिकता : रघुवर]

प्रदेश के अंदर सुशासन कायम करते हुए गरीबों का कल्याण हमारी पहली
प्राथमिकता होगी। यह कहना है, सूबे के उप मुख्यमंत्री रघुवर दास का।
उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि झारखंड की जनता ने राज्य के विकास का जो
गुरुत्तर भार हमारे कंधे पर डाला है, हम पूरी निष्ठा के साथ इसका निर्वहन
करेंगे। दास ने आशा व्यक्त की कि नई सरकार झारखंड को विकसित राज्य के
मार्ग पर ले जाने में सफल रहेगी।

[शासन की धार से विकास की धारा : सुदेश महतो]

उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि शासन की धार से विकास की धारा को
झोपड़ी तक पहुंचाने की कवायद ही उनकी प्राथमिकता है। गरीबों का कल्याण तभी
हो सकता है, जब सरकार योजनाओं को लेकर उनके प्रति संवेदनशील होगी। युवाओं
व महिलाओं का विकास भी उनके एजेंडे में सबसे ऊपर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *